विदेशियों के लिए मुंबई सबसे अधिक महंगा, जानिए देश और दुनिया में कौनसा शहर है सबसे महंगा व सबसे सस्ता

Webdunia
मंगलवार, 9 जून 2020 (23:44 IST)
नई दिल्ली। भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई, रहने की लागत के मामले में प्रवासियों के लिए देश का सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है, एक सर्वेक्षण में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है।
 
मर्सर के ‘वर्ष 2020- रहन सहन की लागत (कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे) सर्वेक्षण’ के अनुसार वैश्विक स्तर पर प्रवासियों के लिए मुंबई विश्व में 60वां सबसे महंगा शहर है, जबकि एशिया में यह 19 वें स्थान पर है।
 
सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय शहरों में मुंबई सबसे महंगा शहर है, इसके बाद नई दिल्ली (विश्व स्तर पर 101वां) और चेन्नई (विश्व स्तर पर 143 वें स्थान पर) है।
 
सर्वेक्षण में कहा गया है कि बेंगलुरु (171) और कोलकाता (185) रैंकिंग में सबसे कम खर्चीले भारतीय शहर हैं। 
 
कुल मिलाकर सर्वेक्षण में शामिल सभी भारतीय शहरों ने कम से कम चार स्थानों ने अपनी रैंकिंग में छलांग लगाई है, जिसमें नई दिल्ली सर्वाधिक वृद्धि के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गया है और प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहरों की शीर्ष 100 सूची से बहुत कम के अंतर से ही रह गया है। 
 
वैश्विक सूची में हांगकांग सबसे ऊपर था, उसके बाद अश्गाबात (तुर्कमेनिस्तान) दूसरे स्थान पर था। जापान के टोक्यो और स्विट्‍जरलैंड के ज्यूरिख क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, जबकि सिंगापुर पिछले साल से दो स्थान नीचे पांचवें स्थान पर है।
 
 वैश्विक रेंकिंग में 10 सबसे महंगे शहरों में अमेरिका का न्यूयॉर्क सिटी छठे स्थान पर, चीन का शंघाई सातवें स्थान पर, स्विट्‍जरलैंड का बर्न आठवें स्थान, जेनेवा नौवें स्थान पर और बीजिंग दसवें स्थान पर रहा है। दुनिया के सबसे कम महंगे शहरों की सूची में तूनिस (तूनिसीया), विंडहोक (नामीबिया), ताशकंद (उज्बेकिस्तान), बिश्केक (किरगिज़स्तान) और पाकिस्तान का कराची शामिल है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

क्या पाकिस्तान का होगा एक और विभाजन? बलूचिस्तान पर NSA डोभाल के एक बयान से समझें पूरी कहानी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पाकिस्तान को धमकी, एक लाख के बराबर एक को मारेंगे

अमेरिका का भारत और पाकिस्तान से तनाव बढ़ाने से बचने का आग्रह, विदेश मंत्रियों से करेंगे बातचीत

भारत से शुल्क वार्ता पर बोले ट्रंप, लगता है समझौता हो जाएगा

अमेठी में लगे विवादित पोस्टर, आतंक का साथी राहुल गांधी

अगला लेख