Hanuman Chalisa

मुंबई में क्यों कृत्रिम बारिश कराना चाहते हैं CM शिंदे?

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (15:13 IST)
Mumbai Pollution news : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धूल और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को सुबह मुंबई के कुछ हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शहर के स्थानीय निकाय को निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर कृत्रिम बारिश कराई जाए।
 
शिंदे ने बताया कि स्थानीय निकाय ने पहले ही दुबई स्थित एक कंपनी से संपर्क किया है। इस कंपनी के पास कृत्रिम बारिश कराने का अच्छा अनुभव है और इसके साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार और नगर निगम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम को कृत्रिम बारिश करने का निर्देश दिया गया है।
 
मुख्यमंत्री सुबह-सुबह निरीक्षण के दौरान उपनगरीय बांद्रा के जॉगर्स पार्क में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे।
कृत्रिम बारिश की तकनीक का उद्देश्य बारिश की संभावना को बढ़ाना है।
 
शिंदे ने पेडर रोड, बांद्रा, कलानगर, मिलान सबवे, जुहू और सांताक्रूज के कुछ क्षेत्रों में धूल नियंत्रण उपायों के तहत विभिन्न सड़क तथा फुटपाथ की सफाई और धुलाई कार्यों की समीक्षा की।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त को एक हजार टैंकर किराए पर लेने और तय अंतराल में शहर की सड़कों को धोने का निर्देश दिया है। अगर मुंबई की सभी सड़कों को एक एक दिन के अंतर में धोया जाए, तो धूल काफी कम हो जाएगी और वायु प्रदूषण भी कम हो जाएगा।
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) ने सोमवार को कहा कि वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत धूल को नियंत्रित करने के लिए महानगर के 24 वार्डों में 584 किलोमीटर सड़कों को 121 टैंकरों और अन्य मशीनों का उपयोग करके नियमित रूप से धोया और साफ किया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने सड़कों के किनारे धूल हटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली उन्नत मशीनों के साथ-साथ ‘फॉगर मशीनों’ का भी निरीक्षण किया और निकायकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
 
बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे अन्य वरिष्ठ नागरिक अधिकारियों के साथ सुबह इस समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

अगला लेख