मुंबई में आफत की बारिश, 2 लोकल में फंसे 290 लोगों को निकाला, रेड अलर्ट

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (08:09 IST)
मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने 15 साल का रिकोर्ड तोड़ दिया। 26 जुलाई 2005 से भी ज्यादा पानी गिर गया। आफत की बारिश ने मुंबई में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इस बीच RPF और NDRF की टीम ने  रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 2 लोकल में फंसे सैकड़ों लोगों को निकाला।
 
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि एक लोकल ट्रेन उत्तर में करजाट जा रही थी जबकि दूसरी दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर जा रही थी। ये दोनों ट्रेनें शाम करीब चार बजे पटरियों पर पांच फुट पानी में फंस गई। ये दोनों ट्रेनें सीएसएमटी और संध्रुर्स्ट रोड स्टेशन के बीच पटरियों पर फंस गई थी।
 
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि एनडीआरएफ और आरपीएफ के इस संयुक्त अभियान में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
 
तेज हवाओं से क्रेन पलटी, स्टेडियम को भी पहुंचा नुकसान : भारी बारिश के साथ ही बेहद तेज गति से चली हवाओं के कारण बुधवार को मुंबई में जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हवाओं की गति इतनी तेज थी कि जेएनपीटी में भारी-भरकम क्रेन तक पलट गई। इसी तरह बंबई शेयर बाजार की इमारत पर लगा उसके नाम का बोर्ड बुरी तरह टूट गया। तेज हवा के कारण नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम को भी क्षति पहुंची और कई रेलिंग हवा में उड़ गईं।
 
मुंबई में रेड अलर्ट : भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
 
मोदी ने उद्धव से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

आज बंगाल से टकराएगा Cyclone Remal , कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 96 फीसदी से ज्‍यादा छात्र रहे सफल

Rajkot gaming zone fire : राजकोट में TRP Game Zone में लगी आग पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी- पूछा किसने दी अनुमति

पंजाब में मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्‍तानी तस्‍करों से जुड़े 7 लोग गिरफ्तार

अगला लेख