मुंबई लौटा मोशे, नरीमन हाउस गया

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (00:10 IST)
मुंबई। मुंबई आतंकवादी हमलों में अपने माता-पिता को खोने वाला इस्राइल का बच्चा मोशे होल्त्जबर्ग हमलों के बाद मंगलवार को पहली बार मुंबई आया और उस स्थान पर गया जहां वह नौ साल पहले आतंकी हमले के समय मौजूद था। मोशे मुंबई पहुंचने के बाद नरीमन हाउस गया। वह इस स्थान पर करीब दो घंटे तक रहा।
 
 
मुंबई पहुंचने के बाद 11 वर्षीय मोशे ने कहा कि वह मुंबई आकर खुश है। वह सुबह आठ बजे के बाद यहां मुंबई हवाई अड्डे पहुंचा। शर्मीले मोशे ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। मोशे अपने दादा शिमोन रोसेनबर्ग के साथ यहां आया है।
 
रोसेनबर्ग ने कहा, मैं भारत आकर काफी खुश हूं और प्रार्थना करने के लिए नरीमन हाउस जा रहा हूं। मैं भारत के लोगों का अभिवादन करूंगा। मैं इस देश में काफी अच्छा महसूस करता हूं।
 
मोशे जब दो साल का था तब उसके माता-पिता (रब्बी गैव्रियल होल्त्जबर्ग और रिविका) 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा नवंबर 2008 में नरीमन हाउस पर किए गए आतंकवादी हमले में मारे गए थे।
 
यह यहूदी दंपति यहां नरीमन हाउस में एक सांस्कृतिक केंद्र चलाता था। मोशे की भारतीय आया सैंड्रा सैम्युल ने आतंकी हमले में उसकी जान बचाई थी। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जुलाई में इस्राइल की यात्रा के दौरान मोशे और उसके दादा-दादी से भेंट की थी और उनसे कहा था कि वे लोग कभी भी भारत की यात्रा पर आ सकते हैं।
 
मोदी के साथ मुलाकात के दौरान मोशे ने कहा था, मुझे नरीमन हाउस के साथ हमारा संबंध याद है। मैं आशा करता हूं कि मैं मुंबई आ पाऊंगा और बूढ़ा होने पर मैं वहीं रहूंगा। मैं आपको और भारत के लोगों को प्यार करता हूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

अगला लेख