Publish Date: Sat, 18 Sep 2021 (09:49 IST)
Updated Date: Sat, 18 Sep 2021 (09:56 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया। पूछताछ में जाकिर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
जाकिर के तार जान मोहम्मद से जुड़े पाए गए हैं। जान को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जाकिर की गिरफ्तारी को महाराष्ट्र एटीएस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि जाकिर ने गिरफ्तार आतंकी जान मोहम्मद उर्फ समीर कालिया को मुंबई में हथियार और विस्फोटक लाने को कहा था।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने 14 सितंबर को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन संदिग्ध आतंकियों को दिल्ली, यूपी, राजस्थान से गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार आतंकवादी देश में आगामी त्योहारों के दौरान कई विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादियों में से 2 ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से विस्फोटकों के साथ ही अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।
webdunia
Publish Date: Sat, 18 Sep 2021 (09:49 IST)
Updated Date: Sat, 18 Sep 2021 (09:56 IST)