Publish Date: Fri, 17 Sep 2021 (07:29 IST)
Updated Date: Fri, 17 Sep 2021 (07:33 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में कम से कम 9 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार सुबह 4:40 बजे हुआ। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
webdunia
Publish Date: Fri, 17 Sep 2021 (07:29 IST)
Updated Date: Fri, 17 Sep 2021 (07:33 IST)