Hanuman Chalisa

मुंबई में हिंसा : बसें बंद, रेल यातायात पर भी पड़ा असर, लोग परेशान (फोटो)

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (15:31 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में दो दिन पहले हुई हिंसा की आग ने मुंबई समेत पुरे महाराष्‍ट्र को अपनी चपेट में ले लिया है। राज्य में दलित नेताओं के बंद के आह्वान के बीच आज मुंबई में एक बार फिर बसों को निशाना बनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई के कलानगर इलाके (बांद्रा), धारावी, कामराज नगर, संतोष नगर, डिंडोशी और हनुमान नगर में ‘बेस्ट’ की 13 बसों में तोड़फोड़ की। कई स्थानों पर रेल यातायात भी प्रभावित करने का प्रयास किया गया। 

प्रदर्शनकारियों ने मुंबई में आज भी बेस्ट की बसों को निशाना बनाया। कई इलाकों में बसों में तोड़फोड़ की गई।  
कई जगह बसों की हवा निकाल दी गई।

महानगर में लोकल से दफ्तर जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने गोरेगांव उपनगर में पश्चिमी लाइन पर रेल यातायात बाधित करने की कोशिश की। ठाणे में रेल रोकने की कोशिश की गई।

हिंसा रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन कई स्थानों पर उपद्रवियों ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यहां जमकर उत्पात मचाया।

दलित संगठनों के आह्वान पर किए गए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

मुंबई समेत पूरे महाराष्‍ट्र में जारी इन प्रदर्शनों ने बाहर से आए लोगों को हैरान करके रख दिया। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों के बाहर लोग साधनों के अभाव में परेशान होते दिखाई दिए। 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

यूपी सरकार की नई पर्यटन नीति, ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान से वाराणसी-आगरा समेत धार्मिक और हेरिटेज टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता रैंकिंग दिलाने की तैयारी

अगला लेख