किस्मत का पिटारा खोलने के लिए महिला ने कार पर लगाया था रतन टाटा की कार का फर्जी नंबर

Webdunia
बुधवार, 6 जनवरी 2021 (19:44 IST)
मुंबई। देश के बड़े उद्योगपति रतन टाटा (Ratan tata) अपनी सादगी और विनम्रता के कारण सुर्खियों में रहते हैं। उनके सामाजिक कार्यों की सोशल मीडिया (social media) पर खूब चर्चाएं होती हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने रतन टाटा को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माने का एक नोटिस भेजा।
ALSO READ: रतन टाटा की कार के नंबर वाली प्लेट लगाकर घूम रही थी महिला, ई-चालान से हुआ खुलासा
खबर मीडिया में आई तो सभी हैरान रह गए कि आखिर रतन टाटा ऐसा कैसे कर सकते हैं? बाद में टाटा समूह ने भी इस मामले की जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के साथ मिलकर की, तो पूरा माजरा ही दूसरा निकला। कार की मालिक महिला ने पूछताछ में बताया कि वह ज्योतिष विज्ञान में बहुत विश्वास करती है।

एक ज्योतिष ने उसे बताया था कि गाड़ी का ये नंबर उसे काफी सूट करेगा, जिस वजह से उसने अपनी कार के असली नंबर को हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली, लेकिन उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया।
ALSO READ: Ratan Tata पूर्व कर्मचारी से मिलने पहुंचे पुणे, सोशल मीडिया पर बोले लोग- आपकी सादगी को सलाम
फर्जी नंबर रतन टाटा का था। जब महिला ने ट्रैफिक नियम तोड़ा तो पुलिस के डेटाबेस में वह रतन टाटा का नंबर निकला और इसी कारर से उन्हें जुर्माने का मैसेज भेजा गया। रतन टाटा की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

अगला लेख