Hanuman Chalisa

मुजफ्फरनगर रेल हादसा: ऑडियो क्लिप में खुलासा, लापरवाही की वजह से हुई दुर्घटना

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (07:32 IST)
मुजफ्फर नगर रेल दुर्घटना में 15 मिनट की एक ऑडियो क्लिप में खुलासा हुई है कि यह रेल हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रविवार को तेजी से वायरल हुई दो रेलवे कर्मचारियों की टेलीफोन पर हुई बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि इस ऑडियो क्लिप की स्वतंत्र रूप से जांच नहीं की जा सकी है।
 
दुर्घटना स्थल के पास एक क्रॉसिंग पर तैनात एक व्यक्ति इस ऑडियो क्लिप में कह रहा कि ट्रैक के रखरखाव वाले स्थान पर जहां कार्य चल रहा था, वहां 'खराब गश्त' की व्यवस्था थी, यह दुर्घटना के कारणों में से एक वजह है।
 
रेल मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खतौली में शनिवार को हुई रेल दुर्घटना की जांच कर रही टीम एक रेल कर्मचारी और एक पत्रकार के बीच कथित बातचीत के एक ऑडियो क्लिप की जांच करेगी। इस ऑडियो क्लिप में कर्मी ने हादसे के लिए लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मोहम्मद जमशेद (मेंबर ट्रैफिक, रेलवे) ने बताया कि जांच दल 15 मिनट के इस ऑडियो क्लिप की जांच करेगा।
 
इस क्लिप में एक रेलवे कर्मचारी को स्पष्ट रूप से यह कहते सुना जा रहा है, "रेलवे ट्रैक के एक भाग पर वेल्डिंग का काम चल रहा था, लेकिन मजदूरों ने ट्रैक के टुकड़े को जोड़ा नहीं और इसे ढीला छोड़ दिया। क्रॉसिंग के पास गेट बंद था। ट्रैक का एक टुकड़ा लगाया नहीं जा सका था और जब उत्कल एक्सप्रेस पहुंची तो इसके 14 कोच पटरी से उतर गए।"
 
ऑडियो क्लिप में उसे यह कहते सुना जा रहा है, "जिस लाइन पर काम चल रहा था, न तो उसे ठीक किया गया और न ही कोई झंडा या साइनबोर्ड (रोकने के संकेत के तौर पर) लगाया गया। यह दुर्घटना लापरवाही की वजह से हुई। ऐसा लगता है कि सभी (संबंधित कर्मचारी) निलंबित होंगे।'
 
इस पर दूसरे ने जवाब दिया दिया कि जूनियर इंजीनियर व दूसरे अधिकारियों सहित सभी के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है। दोनों एक दूसरे से यह भी बताते हैं कि मजदूरों ने अपना काम समाप्त करने के बाद कुछ उपकरण ट्रैक के बीच में छोड़ दिया था। कम से कम वे मशीन को हटा सकते थे और एक लाल झंडा वहां लगा सकते थे, जिससे शायद हादसा टल सकता था।
 
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अभी तक ऑडियो क्लिप नहीं मिली है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी मोहम्मद जमशेद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमें मीडिया से दो रेलवे कर्मचारियों के बीच बातचीत का पता चला है। इसमें कहा गया है कि ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना लापरवाही की वजह से हुई। हम क्लिप की प्रमाणिकता की जांच करेंगे।"
 
गौरतलब है कि कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस शनिवार (19 अगस्त) को ओडिशा के पुरी से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही थी, जब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में 14 कोचों के पटरी से उतर जाने से यह हादसा हुआ। रेलवे ने 20 लोगों के मारे जाने की बात कही है, वहीं राज्य के अधिकारियों ने 24 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख