हरियाणा में 15 अक्टूबर को फिर नायब सैनी की ताजपोशी, 12 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ

Webdunia
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (17:43 IST)
Haryana cabinet oath ceremony on October 15: हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर को पंचकूला में होने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पंचकूला में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। नायब सिंह सैनी दूसरी बार राज्य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
 
अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की संभावित तिथि 15 अक्टूबर है। पंचकूला के उपायुक्त (डीसी) डॉ. यश गर्ग ने बताया कि हम कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल को तैयार कर रहे हैं। हरियाणा में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करने के वास्ते उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है। ALSO READ: हरियाणा चुनाव में जीत से उत्साहित नड्डा ने कहा, पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में भी जीत हासिल करेगी
 
नायब सिंह सैनी फिर बनेंगे मुख्‍यमंत्री : भाजपा ने चुनाव के दौरान यह संकेत दिया था कि यदि हरियाणा में पार्टी की जीत होती है, तो नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी पसंद होंगे। सैनी मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने थे और वह अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह में एनडीए सरकारों के सीएम और डिप्टी सीएम भी पहुंचेंगे।  ALSO READ: हरियाणा के 96% विधायक करोड़पति, 13 फीसदी के खिलाफ आपराधिक केस, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा
 
इनको मिल सकता है मंत्री पद : एक जानकारी के मुताबिक मुख्‍यमंत्री सैनी के अलावा 12 और नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान, बिपुल गोयल, तेजपाल तंवर को मंत्री बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है।  ALSO READ: हरियाणा की हार पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक, क्यों नहीं आए हुड्‍डा और सैलजा?
 
भाजपा ने जीती हैं 48 सीटें : हरियाणा विधानसभा की 90 सीट में से भाजपा को 48 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) का खाता भी नहीं खुला है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख