राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने रिहाई के लिए महिला आयोग को लिखा खत

Webdunia
सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (08:54 IST)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन ने रिहाई के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग एनसीडब्ल्यू से गुहार लगाई है। आजीवान कारावास की सजा काट रही नलिनी ने जेल में 25 साल काटने के बाद एक बार फिर महिला आयोग को चिट्ठी लिखकर रिहाई की मांग की है। 
 
नलिनी के वकील पी. पुगाझेंथी ने कहा, 'वह सबसे लंबे समय से जेल में कैद महिला है। इस संबंध में उसने महिला आयोग को लिखा है। अगर तमिलनाडु सरकार ने संविधान के प्रावधानों का पालन किया होता तो वह पहले ही रिहा हो गई होती।' पुगाझेंथी ने कहा कि वर्ष 2000 में महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद ही नलिनी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला गया था।
 
हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन ने 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय महिला आयोग को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने 25 साल की सजा का हवाला देते हुए अपनी रिहाई की मांग की। अपनी चिट्ठई में नलिनी ने लिखा कि 'मैं सबसे लंबे समय से जेल में कैद महिला हूं। मेरा हर दिन रोते हुए बीतता है। आम महिला की तरह जीने लायक नहीं बची हूं। मैं तमिलनाडु में समयपूर्व रिहाई की तमाम योजनाओं के तहत रिहाई की पात्र हूं, लेकिन दुर्भाग्य से अब तक रिहा नहीं हुई। मेरी सारी उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं।' उसने कहा कि उसकी एकमात्र इच्छा ब्रिटेन में रह रही अपनी बेटी को देखना और उसकी शादी करवाना है।
 
नलिनी ने चिट्ठी में दूसरी महिलाओं की रिहाई का भी जिक्र किया है। नलिनी ने लिखा है, 'जब वह दूसरी महिलाओं को खास मौकों पर रिहा होते हुए देखती है तो उसका भी मन करता है कि वह खुली हवा में सांस ले सके। मेरा हर दिन आंसुओं के बीच बीतता है। मैं ऐसी जिंदगी से तंग आ चुकी हूं।'
 
गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में नलिनी श्रीहरन ने दूसरी बार महिला आयोग को चिट्टी लिखी है। नलिनी देश की पहली ऐसी महिला है, जिसने सजा के तौर पर जेल में 25 साल पूरे किए हैं। नलिनी को 14 जून, 1991 को गिरफ्तार किया गया था। 1998 में विशेष अदालत ने उसे और 25 अन्य को राजीव हत्याकांड का दोषी पाया था। नलिनी का पति मुरुगन भी इसी मामले में जेल में बंद है।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख