राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का नाम बदला, जानिए क्या होगा यात्रा का नया नाम

कांग्रेस की इस यात्रा का नाम होगा भारत जोड़ो न्याय यात्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (16:37 IST)
  • 14 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी यात्रा
  • 14 राज्य 85 जिले होंगे कवर
  • 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी यात्रा
Bharat Jodo Nyaya Yatra of Rahul Gandhi: वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकलने वाली भारत न्याय यात्रा का नाम बदल दिया गया है। अब इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। यह यात्रा हिंसा से पीड़ित रहे मणिपुर से मुंबई तक निकाली जाएगी। 
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गुरुवार की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सभी नेताओं की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।
 
हर दिन एक सभा : एक जानकारी के मुताबिक यात्रा की शुरुआत से पहले 8 जनवरी के रूट की जानकारी साझा करने के साथ ही लोगो और टैगलाइन भी जारी की जाएगी। 12 जनवरी को यात्रा का थीम सॉन्ग लॉन्च किया जाएगा, जो कि हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा। यात्रा के दौरान रोज 120 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। हर दिन लगभग एक बड़ी सभा की जाएगी। 
 
14 राज्य, 85 जिले : राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की यह यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। मणिपुर से शुरुआत होगी और मुंबई में समाप्त होगी। आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए होने वाली यह यात्रा 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
 
महाराष्ट्र पहुंचने से पहले यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी। 
 
कन्याकुमारी से कश्मीर : उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा कर चुके हैं। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक चली थी। लगभग 136 दिनों में उन्होंने 4,080 किलोमीटर की यात्रा थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

शाहजहां शेख ही निकला संदेशखाली हिंसा का मास्टरमाइंड, CBI ने दर्ज किया केस

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम? जानें ताजा कीमतें

ब्रिक्स देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दे डाली धमकी, क्या है 10% टैरिफ कनेक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लुधियाना में उद्योग जगत से करेंगे सीधा संवाद

चीन राफेल को बदनाम कर रहा हैः फ्रेंच खुफिया एजेंसी

अगला लेख