नारायण साईं को दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, बड़ा जुर्माना भी लगाया

Webdunia
मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (17:40 IST)
सूरत। महिला भक्त से दुष्कर्म के मामले में सूरत की सेशन कोर्ट ने मंगलवार को प्रवचनकार आसाराम के बेटे नारायण साईं को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने साईं पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी ठोंका है। अदालत ने गत शुक्रवार को नारायण को दोषी ठहराया था। 
 
नारायण पर आरोप था कि जहांगीरपुरा आश्रम में उसने 2002 से 2004 के बीच अपनी एक अनुयायी भक्त के साथ कई बार बलात्कार किया। इस मामले में नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट में 50 से ज्यादा गवाहों ने बयान दर्ज कराए थे। इनमें कई गवाह ऐसे भी थे, जिन्होंने आसाराम के बेटे नारायण को लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपी की मदद की थी, लेकिन बाद में वे गवाह बन गए।
ALSO READ: आसाराम के बेटे नारायण साईं के पाप की कहानी, धर्म के नाम पर करता था अनाचार
एफआईआर दर्ज होने के बाद नारायण भूमिगत हो गया था और पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दिसंबर 2013 में नारायण को हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था। नारायण पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का भी आरोप लगा था।

सम्बंधित जानकारी

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, CM फडणवीस नाराज

5 स्मार्ट तरीके जिनसे बचा सकते हैं किराने की खरीदारी में ढेर सारा पैसा, जानिए कैसे करें मनी सेविंग शॉपिंग

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन, 13 मिसाइलें दागी

MP में यहां रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्‌टी, फैसला आते ही सावन पर हो गई सियासत

प्रदेश के 16 जिलों में नर्मदा परिक्रमा पथ की 1000 एकड़ भूमि पर लगाएं जाएंगे साढ़े सात लाख पौधे

अगला लेख