Hanuman Chalisa

अध्यापन ‘जीवन धर्म’ है, पेशा नहीं-मोदी

Webdunia
गुरुवार, 4 सितम्बर 2014 (15:46 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अध्यापन पेशा नहीं, बल्कि जीवन धर्म है और उम्मीद की कि अध्यापकों के प्रयास भारत के भविष्य का निर्माण करने को बढ़ावा देंगे।
 
प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस के एक दिन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पुरस्कृत किए जाने वाले लगभग 350 अध्यापकों से अपने आवास पर अनौपचारिक बातचीत में कहा कि गुजरात का पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर उनकी दो इच्छाएं थीं, बचपन के दोस्तों और उन सभी अध्यापकों से मिलना जिन्होंने उन्हें पढ़ाया है।
 
उन्होंने कहा, 'मेरी ये दोनों इच्छाएं पूरी हो गईं ..किसी भी छात्र के जीवन में अध्यापक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।' 
 
विनोद पूर्वक उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुरस्कृत अध्यापक दिल्ली की हवा से प्रभावित नहीं होंगे। पूर्व में प्रधानमंत्री अपने को दिल्ली का बाहरी आदमी बता चुके हैं।
 
मोदी ने कहा, अगर समाज को प्रगति करनी है तो अध्यापकों को हमेशा समय से दो कदम आगे रहना होगा। उन्हें दुनिया भर में हो रहे परिवर्तनों की समझ होनी होगी और उसके अनुरूप नयी पीढ़ी को तैयार करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि अध्यापक कभी भी रिटायर नहीं होता है और हमेशा नयी पीढ़ी को ज्ञान देने का प्रयास जारी रखता है। 
 
प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार इस अनौपचारिक बातचीत में अध्यापकों ने पढ़ाई के विभिन्न आयामों पर अपने विचारों को खुल कर रखा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET