Hanuman Chalisa

अमेरिकी पर्यटकों को मोदी का तोहफा...

Webdunia
रविवार, 21 सितम्बर 2014 (15:28 IST)
नई दिल्ली। भारत अमेरिकी पर्यटकों को आगमन पर वीजा सुविधा देने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। यह उन बड़ी घोषणाओं में से एक है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 26 सितंबर को शुरू होने वाले उच्चस्तरीय अमेरिकी दौरे के दौरान की जा सकती हैं।
 
सरकारी सूत्रों के अनुसार, आगमन पर वीजा के प्रस्ताव से जुड़ा कार्य पूरा करने के लिए गृहमंत्रालय अतिरिक्त समय में काम कर रहा है ताकि प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले समय रहते इसे अंतिम रूप दिया जा सके।
 
सूत्रों ने कहा कि गृहमंत्रालय पर्यटन मंत्रालय के साथ विमर्श करते हुए पर्यटक आगमन पर वीजा के मुद्दे पर काम कर रहा है। इसके तहत वीजा उन अमेरिकी नागरिकों को दिया जा सकता है, जिनका आवास या कोई पेशा भारत में नहीं है और उनका भारत के दौरे पर आने का एकमात्र उद्देश्य विश्राम, पर्यटन, दोस्तों और संबंधियों आदि से मिलने के लिए अनौपचारिक यात्रा करना हो।
 
नए प्रस्ताव के तहत, यहां रूकने की अवधि 30 दिन रहने की संभावना है। इस प्रस्ताव पर अभी काम किया जा रहा है।
 
प्रारंभिक तौर पर, पर्यटक आगमन पर वीजा की इस सुविधा की शुरुआत जनवरी 2010 में पांच देशों के नागरिकों के लिए की गई थी और अब यह सुविधा 11 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
 
इनमें फिनलैंड, जापान, लग्जमबर्ग, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कंबोडिया, वियतनाम, फिलीपीन्स, लाओस, म्यांमा, इंडोनेशिया और दक्षिणी कोरिया शामिल है। हालांकि रणनीतिक सहयोगी होने के बावजूद भारत और अमेरिका के नागरिकों के लिए दोनों देशों में पर्यटक आगमन पर वीजा की कोई सुविधा नहीं है। कुछ आकलनों के अनुसार, फिलहाल प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख अमेरिकी पर्यटक आते हैं।

प्रधानमंत्री पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर जाएंगे और इस दौरान वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे वाशिंगटन जाएंगे और वहां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ओबामा ने लगभग चार माह पहले जब लोकसभा चुनावों में मोदी को मिली जीत की बधाई देने के लिए फोन किया था, तभी उन्होंने उन्हें अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

LIVE: सीजफायर से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 2607 अंकों का उछाल

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

Top News : सीजफायर का बड़ा असर, हार्मुज खुला, तेल कीमतों में भारी गिरावट

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज