khatu shyam baba

ऑस्‍ट्रेलिया दौरे से पूर्व नरेंद्र मोदी ने मांगी जनता से राय...

Webdunia
रविवार, 26 अक्टूबर 2014 (21:38 IST)
-अनुपमा जैन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  अगले माह ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। इस दौरे को अधिक सार्थक बनाने के लिए उन्होंने हम से, आप से यानी जनसाधारण से राय और विचार मांगे हैं। 
प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर के माध्यम से आज लोगों से कहा कि वे 'माई गौव डॉट इन' पर ऑस्ट्रेलिया की उनकी प्रस्तावित यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा करें। मोदी ने कहा कि नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगें जिनमें भारतीय समुदाय के साथ संवाद का कार्यक्रम भी शामिल है।
 
उन्होंने कहा, मैं आप सभी के विचार जानना चाहता हूं। 'माई गौव डॉट इन' के मुक्त मंच पर ऐसे सभी मुद्दों पर अपने विचार साझा कीजिए जिन्हें आप मेरी यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हैं। 
 
प्रधानमंत्री 15 और 16 नवंबर को ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। उसके फौरन बाद उनकी ऑस्ट्रेलिया की द्विपक्षीय यात्रा शुरू होगी। 
 
मोदी ब्रिसबेन से कैनबरा जाएंगे जहां वे 18 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। एबट पिछले महीने ही भारत आए थे जब दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। 
 
1986 के बाद से तत्‍कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पश्चात मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार वे वहां संघीय संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। (वीएनआई) 
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मध्य-पूर्व तनाव : प्री ट्रेडिंग में शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 7000 अंक तक गिरा

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में