shiv chalisa

मोदी ने चीन यात्रा कर किया भारत का अपमान : कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2015 (19:31 IST)
पणजी। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी चीन यात्रा के दौरान अपने नागरिकों की आलोचना कर भारत को ‘अपमानित’ किया है।

कांग्रेस नेता प्रणिती शिंदे ने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो विदेश गए और अपने  नागरिकों की आलोचना कर भारत को अपमानित किया। प्रणिती मोदी की शंघाई की उन टिप्पणियों  का जिक्र कर रही थी कि भारतीय भारत में पैदा होने पर शर्मिंदा थे।
 
उन्होंने मोदी के सोल के बयान का जिक्र करते हुए कहा ‍कि मोदी को याद रखना चाहिए कि जिन लोगों के वे पापी भारत में पैदा कहते हैं उन्होंने ही उन्हें प्रधानमंत्री चुना, वे वहीं लोग थे जिन्होंने एक चायवाले को प्रधानमंत्री बनाया। उल्लेखनीय है कि मोदी ने कहा था कि एक वक्त था जब लोग महसूस करते थे कि पिछले जन्म में हमने क्या पाप किया जो वह भारत में पैदा हुए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?