आपातकाल में मिली सजा, अब मोदी करेंगे सम्मान

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (18:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने करने पर जदयू और राजद को शर्मिंदगी की स्थिति में लाने की कोशिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपातकाल के दौरान जेल गए राजनीतिज्ञों और अन्य लोगों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सम्मानित करेंगे।
 
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, 'वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी इस सम्मान कार्यक्रम ‘लोकतंत्र के प्रहरी’ में हिस्सा लेंगे जिसमें प्रधानमंत्री उन लोगों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया और 1975-1976 में जेल गए।'
 
नायडू ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला काल करार दिया और कहा कि लोकतंत्र और देश के हित में नई पीढ़ी को उसके बारे में शिक्षित और अवगत कराने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा, 'आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला काल था और नई पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि यह क्या है, इसे क्यों लगाया गया, कैसे लगाया गया, उसके प्रभाव और दुष्प्रभाव क्या थे और लोगों ने उसे लगाने वालों को सबक कैसे सिखाया।
 
भाजपा राज्य की राजधानियों और जिलों सहित पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थल सिताब दियारा में आयोजित जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
 
सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर सम्मानित होने वाले 16 लोगों में चार वर्तमान राज्यपाल और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हैं।
 
नायडू ने जदयू से बिहार चुनाव के लिए उस कांग्रेस से हाथ मिलाने को लेकर सवाल किया जिसने आपातकाल लगाया, लाखों लोगों को जेल भेजा और यहां तक कि जेपी पर हमला किया।
 
उन्होंने कहा, 'जदयू के नेता ऐसी पार्टी से समझौता कर रहे हैं और साथ बैठ रहे हैं। क्या यह उचित है? जिस तरीके से जदयू के लोग बात कर रहे हैं यह उनकी गहरी हताशा का परिचायक है।' (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?