Hanuman Chalisa

भारत के त्योहार देते हैं बराबरी का संदेश : मोदी

Webdunia
शनिवार, 28 नवंबर 2015 (17:34 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां भाजपा मुख्यालय में ‘दिवाली मिलन’ के मौके पर गैर भेदभाव और बराबरी के संदेश की बात की और कहा कि भारत के त्योहारों की यही प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार समाज को नई प्रेरणा देते हैं। प्रकाश का त्योहार भी इसी का हिस्सा है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। यह बराबरी के मूल्यों को भी बलवती करता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मीडिया से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी के दौर भी चले।
 
मोदी ने कहा कि कुंभ सहित भारतीय त्योहार लोगों को आपस में जोड़ते हैं तथा हमारे समाज में त्योहार अपने आप में एक बड़ी शक्ति हैं, जो समाज को नई गति, ऊर्जा और उत्साह देते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अगर त्योहारों के सामाजिक और आर्थिक आयामों का विशलेषण किया जाए तो उनसे कई तरह की खबरें निकल सकती हैं। उदाहरणस्वरूप, कुंभ मेले के दौरान गंगा के किनारे इतनी विशाल संख्या में लोग एकत्र होते हैं जितनी कुछ छोटे यूरोपीय देशों की आबादी है।
 
मंच से अपने संक्षिप्त संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नीचे आ गए और भाजपा मुख्यालय में उपस्थित पत्रकारों से हाथ मिलाया। कई पत्रकारों ने उनके साथ सेल्फी ली। भाजपा मुख्यालय में आयोजित दिवाली मेले में मोदी पिछले साल भी इसी तरह आए थे और मीडिया से बेतकल्लुफ अंदाज में घुलमिल गए थे।
 
दिवाली मेले का आयोजन देर से किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के चलते ऐसा हुआ। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर इसे अब भी आयोजित नहीं किया जाता तो शायद फिर क्रिसमस तक प्रतीक्षा करनी पड़ती। 
 
इस मौके पर मौजूद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस वर्ष को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लिए बधाई दी।
 
संविधान दिवस पर संसद में हुई विशेष चर्चा के संबंध में उन्होंने कहा कि संसद ने सर्वसम्मति से संविधान की सर्वोच्चता को दर्शाया और हमारा प्रयास इस भावना को सभी दलों और मीडिया के जरिए समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक ले जाने का होगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई