Hanuman Chalisa

योग के मूल तत्व को संरक्षित रखना महत्वपूर्ण : मोदी

Webdunia
रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (18:07 IST)
कोयम्बटूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से योग की प्राचीन परंपरा को स्वीकारने का आह्वान करते हुए कहा है कि इसे खारिज करना हानिकारक हो सकता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां ईशा फाउंडेशन में आदि योगी भगवान शंकर की 112 फुट ऊंची आवक्ष प्रतिमाका अनावरण करने वाले मोदी ने कहा कि योग की परंपरा का निरंतर विस्तार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले साल में 10 लाख लोग कम से कम 100-100 लोगों को योग सिखाने का संकल्प लेंगे और अगली महाशिवरात्रि तक यह आंकड़ा कम से कम 10 करोड़ लोगों तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन है फिर भी आधुनिक है, सतत है फिर भी निरंतर विस्तारित हो रहा है, परंतु योग का मूल तत्व नहीं बदला है। इसके मूल तत्व को संरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। 
 
आध्यात्मिक नेता जग्गी वासुदेव सद्गुरु ने कहा कि यह आवश्यक है कि इस ग्रह की आने वाली पीढ़ियां आस्तिक नहीं, बल्कि साधक हों। तर्क एवं वैज्ञानिक सत्यापन पर खरा नहीं उतरने वाले दर्शन, विचारधारा, आस्थाएं आने वाले वर्षों में स्वत: ध्वस्त हो जाएंगी और आप देखेंगे कि मुक्ति के लिए चाह बढ़ेगी, आदि योगी और योग का विज्ञान बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाएगा।
 
प्रधानमंत्री ने यहां ईशा फाउंडेशन के आश्रम के विशाल परिसर का भी जायजा लिया और वे सूर्यकुंड के 22 फुट गहरे जलाशय पर भी गए। सद्गुरु ने कहा कि देश के 3 और कोनों में भी इसी तरह की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख