Hanuman Chalisa

मोदी ने रमजान की बधाई दी, शांति एवं भाईचारे की कामना की

Webdunia
रविवार, 28 मई 2017 (15:32 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान महीने की शुरुआत के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि इससे शांति और सद्भाव की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि इस देश को सभी मतों एवं समुदायों के लोगों पर गर्व है।
 
देश में रमजान का पाक महीना रविवार को आरंभ हुआ। इस पर मोदी ने ट्वीट किया कि रमजान के आरंभ की बधाइयां। कामना करता हूं कि इस पवित्र महीने से दुनियाभर में एकजुटता, शांति एवं सद्भाव बढ़ेगा। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की शुरुआत भी रमजान के महीने पर लोगों को शुभ कामनाएं देने के साथ की।
 
उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के आगमन पर मैं भारत और विश्वभर के लोगों को, विशेषकर के मुस्लिम समुदाय को, इस पवित्र महीने की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 
 
उन्होंने कहा कि रमजान में प्रार्थना, आध्यात्मिकता और जकात (दान) को काफी महत्व दिया जाता है। हम हिन्दुस्तानी बहुत ही भाग्यवान हैं कि हमारे पूर्वजों ने ऐसी परंपरा निर्मित की कि आज भारत इस बात का गर्व कर सकता है। हम सवा-सौ करोड़ देशवासी इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि दुनिया के सभी संप्रदाय भारत में मौजूद हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ऐसा देश है, जो ईश्वर में विश्वास करने वाले लोग भी और ईश्वर को नकारने वाले लोग भी, मूर्ति पूजा करने वाले भी और मूर्ति पूजा का विरोध करने वाले भी, हर प्रकार की विचारधारा, हर प्रकार की पूजा पद्धति, हर प्रकार की परंपरा है। हम लोगों ने एकसाथ जीने की कला आत्मसात की है और आखिरकार धर्म हो, संप्रदाय हो, विचारधारा हो, परंपरा हो, हमें यही संदेश देते हैं... शांति, एकता और सद्भावना का। ये रमजान का पवित्र महीना शांति, एकता और सद्भावना के इस मार्ग को आगे बढ़ाने में जरूर सहायक होगा। मैं फिर एक बार सबको शुभकामनाएं देता हूं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज हुआ केतन का मर्डर

Raja Bhaiya : बंदर की बरसी और मुहर्रम, कुंडा विधायक राजा भैया और उनके पिता क्यों हुए हाउस अरेस्ट? किले के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

किश्तवाड़ में सेना के कर्नल और 40 जवानों पर FIR, जानिए क्या है मामला?

अगला लेख