Hanuman Chalisa

मोदी के मुरीद हुए उमर अब्दुल्ला भी

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (10:39 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता में 3 साल रहने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चौंकाने वाली क्षमता अब भी 'खत्म नहीं हुई है और उसे कोई चुनौती नहीं' है। 
 
वे उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि किसी भी पत्रकार को मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह क्या योजना बना रहे हैं, इसके बारे में कोई भनक नहीं थी। मंत्रिपरिषद में फेरबदल रविवार सुबह हुआ। उमर ने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री कभी भी लोगों को चौंकाने में विफल नहीं होते हैं।
 
सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति का उल्लेख करते हुए निर्मला सीतारमण को अपनी बधाई में उमर ने कहा कि ‘हाई टेबल' पर लैंगिक संतुलन स्थापित हो गया है। सीतारमण को रक्षामंत्री बनाया गया है। 
 
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- 'वाह! राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सीट पर। शानदार सफर। निर्मला सीतारमणजी बहुत अच्छा। एक बेहद प्रतिष्ठित जिम्मेदारी। बधाई और आपको अपनी नई जिम्मेदारी के लिए निर्मला सीतारमणजी शुभकामनाएं।'
 
उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद में भले ही लैंगिक संतुलन नहीं हो, लेकिन हाई टेबल पर निश्चित तौर पर है। बहुत बढ़िया नरेन्द्र मोदीजी।
 
राज्यवर्धन राठौर को देश का नया खेलमंत्री बनाए जाने पर टिप्पणी करते हुए उमर ने कहा कि क्षेत्र की जानकारी और उम्र भी उनके साथ है। खेल एवं युवा मामलों को देखने के लिए राठौर शानदार पसंद। 
 
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता ने नया रेलमंत्री नियुक्त किए जाने के लिए पीयूष गोयल को भी बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर में कटरा-बनिहाल रेल लिंक को वे प्रोत्साहन देंगे। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख