Hanuman Chalisa

मोदी ने लेफ्टिनेंट स्वाति और निधि दुबे को दी बधाई

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2017 (17:07 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सैन्यकर्मी पतियों के शहीद होने के बाद कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए सेना में शामिल होने वाली लेफ्टिनेंट स्वाति और निधि दुबे को बधाई देते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने देशवासियों में एक नई प्रेरणा और चेतना जगाई है। 
 
मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा कि भारतीय सेना को लेफ्टिनेंट स्वाति और निधि के रूप में 2 वीरांगनाएं मिली हैं, जो असामान्य वीरांगनाएं हैं।
 
उन्होंने कहा कि स्वाति और निधि के पति मां भारती की सेवा करते-करते शहीद हो गए थे लेकिन शहीद कर्नल संतोष महादिक की पत्नी स्वाति महादिक इस कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए सेना में भर्ती हुईं और 11 महीने तक कड़ी मेहनत करके प्रशिक्षण हासिल किया और अपने पति के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी जिंदगी झोंक दी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी तरह निधि दुबे के पति मुकेश दुबे सेना में नायक का काम करते थे और मातृभूमि के लिए शहीद हो गए तो निधि ने मन में ठान ली और वे भी सेना में भर्ती हो गईं। उन्होंने कहा कि वे इन दोनों बहनों को बधाई देते हैं। उन्होंने देश के कोटि-कोटि जनों के लिए एक नई प्रेरणा और चेतना जगाई है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

CM योगी ने रामपुर और बिलासपुर को दी 700 करोड़ से ज्‍यादा लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात, आस्था के अपमान पर विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

अगला लेख