Hanuman Chalisa

आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं : मोदी

Webdunia
सोमवार, 22 जनवरी 2018 (15:05 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस धारणा को सिरे से खारिज किया कि भारत, पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि उनका प्रयास आतंकवाद को परास्त करने के लिए दुनिया की ताकतों को एकजुट करने का है, क्योंकि देश दशकों से इस बुराई से पीड़ित है।
 
 
समाचार चैनल 'टाइम्स नाऊ' को दिए साक्षात्कार में मोदी ने कहा कि यह धारणा गलत है कि देश की विदेश नीति पाकिस्तान पर आधारित है, लेकिन साथ ही जोर दिया कि आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने वालों के खिलाफ दुनिया एकजुट है। उनकी टिप्पणी को पड़ोसी देश के संदर्भ में देखा जा रहा है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आप यह सोचते हैं कि हम एक देश को अलग-थलग करने के लिए दुनिया में इतना कठिन परिश्रम कर रहे हैं, तब यह गलत है। यह हमारा काम नहीं है। हां, दुनिया आतंकवाद की बुराई का सामना कर रही है और जो भी आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं, उनके खिलाफ दुनिया एकजुट हो रही है। भारत की विदेश नीति मुद्दों पर आधारित है और दुनिया के साथ संबंधों के संदर्भ में है।
 
मोदी ने पूरी शिद्दत से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते कहा कि मैं उनका स्वागत करता हूं और मैं उनका सम्मान करता हूं। जो भी आतंकवाद के खिलाफ कदम कोई कदम उठाएगा, मैं उसका स्वागत करूंगा, उनकी प्रशंसा करूंगा, क्योंकि मेरा देश 40 वर्षों से आतंकवाद से पीड़ित है। निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। दुनिया में आतंकवाद के खत्मे की जरूरत है।
 
पाकिस्तान के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही कहा है कि भारत और पाकिस्तान काफी लड़ चुके हैं और अब हमें गरीबी और बीमारी से लड़ना चाहिए तथा मैं पाकिस्तान के लोगों से सीधे कहना चाहता हूं कि क्या हमें गरीबी से नहीं लड़ना चाहिए? क्या हमें निरक्षरता से नहीं लड़ना चाहिए? क्या हमें बीमारी ने नहीं लड़ना चाहिए? अगर हम इनसे साथ मिलकर लड़ेंगे तब हम जल्दी जीतेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख