Dharma Sangrah

विश्व आर्थिक मंच की शिखर बैठक में शामिल होने के लिए मोदी दावोस रवाना

Webdunia
सोमवार, 22 जनवरी 2018 (15:32 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दावोस रवाना हो गए, जहां वे विश्व आर्थिक मंच की शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।
 
 
प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा था कि वे दावोस (स्विट्जरलैंड) में अपने कार्यक्रमों के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत के भविष्य के संबंधों पर अपना नजरिया रखेंगे। वेयह भी चाहते हैं कि दुनिया के नेता मौजूदा वैश्विक प्रणालियों के समक्ष वर्तमान तथा नई उभरती चुनौतियों पर गंभीरता से ध्यान दें। मोदी दावोस में इस बार विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की शिखर बैठक के पहले पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करने वाले हैं।
 
मोदी ने दावोस यात्रा पर रवाना होने से 1 दिन पहले कहा था कि भारत का अन्य देशों के साथ संबंधों का हालिया वर्षों में विस्तार हुआ है। दुनिया के देशों के साथ भारत के संबंध वास्तविक रूप से बहुआयामी हुए हैं जिनमें राजनीतिक, आर्थिक, सामान्य जन के स्तर पर और सुरक्षा तथा अन्य आयाम शामिल हैं।
 
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था कि दावोस में मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत के भविष्य के संबंधों के बारे में अपनी राय रखूंगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें वहां स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेरसेट तथा स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ द्विपक्षीय बैठक का इंतजार है तथा मुझे यकीन है कि द्विपक्षीय मुलाकातें फलदायी होंगी और इन देशों के साथ हमारे संबंध तथा आर्थिक सहयोग मजबूत होगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि समकालीन अंतरराष्ट्रीय प्रणाली और वैश्विक सरकारी ढांचे के समक्ष मौजूदा तथा उभर रहीं चुनौतियों पर नेताओं, सरकारों, नीति-निर्माताओं, कॉर्पोरेट तथा सामाजिक संगठनों द्वारा गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सम्मेलन के मुख्य मंत्र 'क्रिएटिंग अ शेयर्ड फ्यूचर इन अ फ्रैक्चर्ड वर्ल्ड' (बंटी हुए संसार के साझे भविष्य का सृजन) को विचारपूर्ण और उचित बताया था।
 
प्रधानमंत्री का वैश्विक सीईओ के साथ रात्रिभोज का कार्यक्रम है। मंगलवार को वे वैश्विक कारोबारी समुदाय के नेताओं के साथ संवाद करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

Bab al-Mandeb Strait पर ईरान की बड़ी चेतावनी, बंद हुआ रास्ता तो थम सकती है दुनिया की ऊर्जा सप्लाई, जानिए क्या होगा असर

संसद में आम लोगों के मुद्दें उठाने वाले राघव चड्ढा का क्या पंजाब विधानसभा चुनाव में बनेंगे BJP का चेहरा?

Free Train Travel Gallantry Award : वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ा सम्मान, अब ट्रेन में आजीवन फ्री यात्रा, मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

उत्‍तर प्रदेश बना पर्यटन क्षेत्र का सिरमौर, योगी सरकार के 9 वर्षों में तोड़े सारे रिकॉर्ड

सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख