Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का थ्रीडी अवतार दे रहा है योग की शिक्षा (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 26 मार्च 2018 (10:12 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मोदी योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो थ्रीडी एनिमेशन में बनाया गया है और मोदी का एनिमेशन स्ट्रक्चर योग करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में त्रिकोणासन के बारे में बताया गया है, साथ ही त्रिकोणासन करने को लेकर टिप्स भी दिए गए हैं।
 
रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्हें Mygov एप पर योगेश भदरेसा नाम के एक व्यक्ति ने सेहतमंद रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही थी।
 
उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में योग से जुड़े एक प्रमुख चेहरा हैं। इससे पहले साल 2014 में सरकार में आने के बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में मनाने का सुझाव दिया था जिसे 3 महीने के अंदर रिकॉर्ड वोटों से स्वीकार कर लिया गया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री इस दिन राजपथ पर देशवासियों के साथ योग करते हुए भी नजर आ चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

मध्यप्रदेश में अगले 48 से 72 घंटे में मानसून देगा दस्तक, जानें कैसे रहेगी इस बार बारिश?

Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

अगला लेख