shiv chalisa

मोदी ने कुछ विपक्षी नेताओं को बताया 'झूठ की मशीन'

Webdunia
शनिवार, 3 नवंबर 2018 (21:16 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि कुछ विपक्षी नेता 'झूठ की मशीन' की तरह हैं, जब भी मुंह खोलते हैं तो झूठ ही झूठ निकलना शुरू हो जाता है।
 
 
मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, राजस्थान के सीकर और कोटा, छत्तीसगढ़ के कोरबा और उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष झूठ पर झूठ फैलाने में लगा है। जनता को गुमराह करने में जुटा है।
 
उन्होंने कहा कि कुछ नेता तो झूठ की मशीन की तरह हैं। जब भी मुंह खोलते हैं- धड़-धड़ झूठ निकलना शुरू हो जाता है। उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा संभवत: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर था, जो राफेल सौदे को लेकर मोदी पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए कार्यकर्ताओं को अद्यतन जानकारी और विषयों का पूरा ज्ञान रखने की सलाह देते कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के मन में यह जिज्ञासा रहनी चाहिए कि देश के लिए जो अच्छा हो रहा है, अच्छी खबरें आ रही हैं, उसको जानें और लोगों को बताएं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख