Hanuman Chalisa

हिन्दुत्व को लेकर नरेन्द्र मोदी का राहुल गांधी पर पलटवार

Webdunia
सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (16:50 IST)
जोधपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिन्दुत्व को लेकर समझ पर सवाल उठाने के बाद मोदी ने पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि हिंदुत्व हिमालय से ऊंचा और समुद्र से भी गहरा है, इसे समझना आसान नहीं है।


उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने राजस्थान में शनिवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिन्दू हैं, लेकिन वे हिन्दुत्व की नींव को नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा था कि हिन्दुत्व का सार क्या है, गीता में क्या कहा गया है, इसका ज्ञान हर किसी को है, हर जगह फैला हुआ है। हर जीवित वस्तु के अंदर ज्ञान है। उन्होंने कहा कि मोदी किस तरह के हिन्दू हैं?

जोधपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मोदी को हिंदुत्व का ज्ञान है या नहीं, क्या राजस्थान इस मुद्दे पर वोट करेगा? उन्होंने कहा कि इस बार भी राजस्थान की जनता कांग्रेस के झूठ और मूर्खतापूर्ण तर्क को स्वीकार करने वाली नहीं है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने की यूनिवर्सिटी बन गई है।

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए मोदी ने कहा कि जो कहते थे कि राम तो काल्पनिक पात्र हैं, वे कह रहे हैं मोदी को हिन्दुत्व का ज्ञान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व इतना विशाल है कि इस पूरे ज्ञान को समेटना इंसान के बस की बात नहीं है। मोदी ने कहा कि इस ज्ञान का भंडार मेरे पास है, ऐसा दावा मैं कभी नहीं कर सकता, लेकिन नामदार कर सकते हैं। हिन्दुत्व तो हिमालय से ऊंचा और समुद्र से भी गहरा है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता सोचते हैं कि राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनती है, लेकिन वे यह  भूल जाते हैं कि यहां की जनता ने भैरोंसिंह शेखावत को दो-दो बार सरकार बनाने का मौका दिया है। उन्होंने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता सोचते हैं कि जाति समीकरण साध लेने से ही वोट मिल जाते हैं। राजनीति में कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

अगला लेख