Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के निशाने पर ममता, लोकतंत्र को कुचलने का लगाया आरोप

Webdunia
शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (16:39 IST)
दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोकतंत्र को कुचलने के लिए पिछली कम्युनिस्ट सरकार के रास्ते पर चलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि यह तब भी काम नहीं आया था और अब भी काम नहीं आएगा।


उन्होंने औद्यागिक शहर दुर्गापुर में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ने राज्य के लिए पिछले साढ़े चार सालों में 90,000 करोड़ रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं मंजूर की हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने उन्हें लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं ली, क्योंकि वह सिंडीकेट के लिए हिस्सा चाहती है।

उन्होंने कहा, जहां कहीं भी सिंडिकेट के लिए हिस्सा नहीं होता है, जहां कोई मलाई नहीं होती है, वहां तृणमूल कांग्रेस विकास परियोजनाएं शुरु करने में कोई दिलचस्पी नहीं लेती है। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में मध्यम आय वर्ग के सपनों और आकांक्षाओं की हत्या करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार मध्यम वर्ग के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने पर डटी हुई है।

उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस लोगों के सपनों को कुचल रही है लेकिन केंद्र उनके सपनों को पूरा करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में कल पेश अंतरिम बजट भाजपा सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति का परिचायक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

अगला लेख