Hanuman Chalisa

भाजपा ने कहा, मुस्लिम महिलाओं के भाई मोदी तीन तलाक कानून के जरिए उनका हक दे रहे हैं

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (18:26 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को निषेध करने वाले विधेयक को महिलाओं के लिए न्याय देने लिए उठाया गया कदम करार देते हुए गुरुवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी इसके जरिए प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाते हुए मुस्लिम महिलाओं हक उनका दे रहे हैं, जो राजीव गांधी ने 1980 के दशक में नहीं किया था।
 
लोकसभा में 'मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019' पर चर्चा शुरुआत करते हुए भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विपक्ष के लोगों को यह बात हजम नहीं हो पा रही है कि नरेन्द्र मोदी जैसे हिन्दू, मुस्लिम महिलाओं के 'भाई' कैसे बन गए।
 
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री हैं और वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लेखी ने कहा कि राजीव गांधी 1980 के दशक में शाह बानो के समय इस जिम्मेदारी को निभा सकते थे, लेकिन उन्होंने नहीं किया। हिन्दू कोड बिल के समय भी इसी तरह का विरोध हुआ था और इसी तरह के तर्क दिए गए थे, जो अब दिए जा रहे हैं। हिन्दू महिलाओं को न्याय उसी हिन्दू कोड बिल के कारण संभव हुआ।
 
उन्होंने कहा कि यह कहना बिलकुल उचित नहीं है कि दैवीय कानून को नहीं बदला जा सकता। लेखी ने कहा कि इस देश का एक ही धर्म है और वो है- भारत का संविधान। धर्म घर के भीतर होता है, घर के बाहर संविधान लागू होता है।
 
भाजपा सांसद ने कहा कि दुनिया के 20 से अधिक मुस्लिम देशों में तलाक-ए-बिद्दत पर रोक लगी है। ऐसे में धर्मनिरपेक्ष भारत में इस पर रोक क्यों नहीं लगनी चाहिए? इस देश में महिलाएं सबसे बड़ी अल्पसंख्यक हैं और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
 
लेखी ने कहा कि यह तर्क दिया जा रहा है कि मुस्लिम समाज खुद फैसला करेगा? क्या वो लोग फैसला करेंगे, जो महिलाओं की पीड़ा के लिए जिम्मेदार हैं? क्या पहले यह कहा जाता कि महिलाएं सती हो रही हैं, तो होने दीजिए? ऐसा नहीं होता है। समस्याओं को खत्म करने के लिए कानून बनाना पड़ता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

Fact-Check: क्या शशि थरूर ने पाकिस्तान को बताया 'ग्लोबल सिक्योरिटी लीडर' और भारतीयों को 'फिल्मों में व्यस्त'? जानें सच

ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, TMC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल बदलाव के रास्ते पर

Assembly Elections : असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान का उत्‍साह, कई दिग्‍गजों ने डाले वोट

ईरान ने कर लिया न्यूक्लियर टेस्ट, रूसी नेता मेदवेदेव के बयान से हड़कंप

Weather Update : इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख