'ऑस्ट्रेलिया ग्रुप' में शामिल होना भारत की अप्रसार नीति का प्रमाण : मोदी

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (16:58 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्यात नियंत्रण के लिए 'ऑस्ट्रेलिया ग्रुप' में भारत को शामिल किए जाने का समर्थन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और इस समूह के अन्य सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है।
 
 
मोदी ने शनिवार को कहा कि यह घटनाक्रम भारत की अप्रसार की नीति का पुख्ता सुबूत है। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट कर 'ऑस्ट्रेलिया ग्रुप' के सदस्यों का धन्यवाद किया। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर), वासेनार अरेंजमेंट और अब 'ऑस्ट्रेलिया ग्रुप' में भारत की सदस्यता, भारत की मजबूत अप्रसार नीति और वैश्विक शांति तथा सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 
 
गौरतलब है कि आंतरिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भारत शुक्रवार को विशिष्ट 'ऑस्ट्रेलिया ग्रुप' में शामिल हुआ था। इससे परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के सदस्यता हासिल करने के दावों को बल मिलेगा। 'ऑस्ट्रेलिया ग्रुप' में शुरुआत में 15 सदस्य थे लेकिन अब इसमें यूरोपीय संघ के सभी 28 देशों के अलावा यूक्रेन और अर्जेंटीना सहित कुल 43 सदस्य हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख