ओबामा के बुलावे पर फिर अमेरिका जाएंगे PM नरेन्द्र मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2016 (19:54 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बुलावे पर 7-8 जून को वाशिंगटन की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान मोदी अमेरिकी संसद के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यहां यह जानकारी दी।         
इस यात्रा का उद्देश्य अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग में प्रगति की समीक्षा करना और भविष्य में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर विचार करना है। 
 
विदेश मंत्रालय के अनुसार गत दो वर्षों के दौरान मोदी और ओबामा के नेतृत्व में भारत अमेरिका द्विपक्षीय सामरिक साझेदारी बहुत तेजी से प्रगाढ़ हुई है। इस यात्रा के दौरान अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को ठोस आकार देने और भविष्य के लिए सहयोग बढ़ाने पर बात होगी। 
           
मोदी को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष पॉल रेयान ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है। वे 2016 में ऐसे पहले विदेशी नेता होंगे जिन्हें यह सम्मान हासिल होगा। अमेरिकी संसद भारत अमेरिका सामरिक साझेदारी के पीछे प्रमुख ताकत है। 
              
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से भी मिलेंगे और भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी की पूर्ण क्षमता का दोहन दोनों देशों की प्रमुख प्राथमिकता है और इस संबंध में हुई प्रगति निवेश के बढ़ते प्रवाह से दिखाई देता है। (वार्ता) 
Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा

अगला लेख