Hanuman Chalisa

हमारी सरकार पर एक भी 'दाग' नहीं, 10 साल घपले-घोटालों में निकल गए

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (14:03 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है। पिछली सरकारों ने तो देश को अंधेरे में धकेल दिया था।
 
मोदी ने कहा पिछली यूपीए सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2004 से 2014 तक का समय घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोपों में ही निकल गया। एक भारत और श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है। हमने साबित कर दिया कि बिना भ्रष्टाचार के भी सरकार चल सकती है। इनकम टैक्स देने वालों की संख्‍या बढ़ी है।
 
पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटलबिहारी वाजपेयी को यादव करते हुए मोदी ने कहा कि यह भाजपा परिषद की यह पहली बैठक है जो अटलजी के बिना हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अटलजी प्रधानमंत्री बने रहते तो देश कहीं और होता। मोदी ने कहा कि यदि सरकार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो भारत की तस्वीर कुछ और ही होती।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने आरक्षित वर्ग का हक मारे बिना सवर्ण वर्ग के गरीबों को भी 10 फीसदी आरक्षण दिया। आरक्षण से समानता का अधिकार मिलेगा। गरीबों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महिला सशक्तीकरण की बात करते हुए मोदी ने कहा कि अब बेटियां फाइटर प्लेन उड़ाने लगी हैं। हमने माहौल को अच्छा बनाने की कोशिश की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

अगला लेख