मोदी ने दी महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई

Webdunia
सोमवार, 1 मई 2023 (10:21 IST)
  • मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को बधाई दी
  • महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस है आज
  • आज के दिन ही अस्तित्व में आए थे ये राज्य
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को महाराष्ट्र और गुजरात (Maharashtra and Gujarat) के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के नागरिकों को बधाई दी और उनकी समृद्धि व प्रगति की कामना की। मालूम हो कि वर्ष 1960 में 1 मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। राज्य की एक महान संस्कृति है और यहां के लोग मेहनती हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने मराठी भाषा में भी लोगों को बधाई दी।
 
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि गुजरात स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। गुजरात ने अपनी सर्वांगीण प्रगति के साथ-साथ अपनी अनूठी संस्कृति के कारण एक पहचान बनाई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे। अपने गृहराज्य के नागरिकों को प्रधानमंत्री ने गुजराती भाषा में भी बधाई दी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

बांग्लाभाषी लोगों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, ममता बनर्जी ने भाजपा को दी यह चेतावनी

जेल जाएंगे मुख्‍यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, CM का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

अगला लेख