Hanuman Chalisa

भाजपा लोकतंत्र को चुनाव के आगे ले जाएगी : नरेन्द्र मोदी

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (19:49 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर सोमवार को कहा कि विपक्ष जब सत्ता में था तो सत्ता को उपभोग का साधन समझता था जबकि भाजपा जनभागीदारी से विकास योजनाओं को कार्यान्वित करना चाहती है और लोकतंत्र को चुनाव के आगे ले जाना चाहती है।
 
मोदी ने भाजपा की विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष सत्ता को उपभोग का साधन मानता है। इसीलिए उसे विपक्ष में कैसे रहना है, यह समझ में नहीं आ रहा है। कई बार गुस्से में वह बेहद कटु शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। स्पष्ट आरोप नहीं हो तो कड़वाहट के शब्द उसका विकल्प नहीं हो सकते। 
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी के भाषण की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद का खात्मा तथा विकास योजनाओं का क्रियान्वयन जनभागीदारी से करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जो कोई भी पकड़ा जाएगा, वह बचेगा नहीं।
 
मोदी ने कहा कि लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे उसे आशा एवं आकांक्षा का केन्द्र मानते हैं। जनता भविष्य के लिए हमारी ओर देख रही है। कोई भी राजनीतिक दल उनका सक्रिय नहीं है जितनी भाजपा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 - नई लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख