नरेन्द्र मोदी का बड़ा हमला, अब शहरों में बड़े घरों में रहते हैं नक्सलवादी...

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (13:37 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आकर पुरानी सरकारों के तौर तरीकों को बदला साथ ही बिचौलियों को भी खत्म दिया। इससे लोगों के काम ज्यादा हो रहे हैं।
 
 
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में चुनावी शंखनाद करते हुए मोदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां बस्तर में गरीबी न देखें, हम आपका यह सपना साकार करेंगे। ऐसी व्यवस्थाएं करेंगे कि बस्तर मजबूत और समृद्ध बने। हमें इस इलाके से गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी को हटाना है।
 
 
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में अपने और पराये की सोच थी, लेकिन हम सबका साथ और सबका विकास की नीति पर काम कर रहे हैं। राज्य में विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार में महिला, पुरुष और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होगा।
 
 
नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा...
जब तक अटलजी के सपनों को साकार नहीं करूंगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। 
नक्सलवाद पर हमला करते हुए कहा कि अब अर्बन नक्सली शहरों में रहते हैं।
बड़े शहरों में बड़े घरों में रहते नक्सलवादी। 
नक्सलवादियों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध क्यों होता है। 
नक्सलवाद पर विपक्ष का रवैया दोहरा।
 
 
उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को 18 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि शेष सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होंगे। इन सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए तथा एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
 
 
पहले चरण में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, पहले चरण में रमन मंत्रिमंडल के दो सदस्यों और एक बीजेपी सांसद के भाग्य का भी फैसला होना है।
 
 
गौरतबल है कि राज्य में वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 49 सीटों पर बीजेपी ने और 39 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. वहीं एक-एक सीट पर बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख