पीएम मोदी ने किया पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन

4 रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (12:12 IST)
Narendra Modi In West Bengal : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 15,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोदी ने नादिया (Nadia) जिले के कृष्णानगर में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं का मकसद पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने 4 रेल परियोजनाएं (4 railway projects) भी राष्ट्र को समर्पित की हैं।

ALSO READ: पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में करेंगे 15,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
 
पॉवर स्टेशन के द्वितीय चरण की आधारशिला रखी : मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल की आर्थिक वृद्धि को गति देंगी और रोजगार के अवसर पैदा करेंगी। प्रधानमंत्री ने पुरुलिया जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पॉवर स्टेशन के द्वितीय चरण (2x660 मेगावॉट) की आधारशिला रखी।

ALSO READ: PM मोदी से मिलने राजभवन पहुंचीं ममता बनर्जी, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात...
 
फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली का उद्घाटन : उन्होंने मेजिया थर्मल पॉवर स्टेशन में 650 करोड़ रुपए की लागत से विकसित फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली का उद्घाटन किया। मोदी ने 1,986 करोड़ रुपए की लागत से बने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के 100 किलोमीटर लंबे फरक्का-रायगंज खंड के 4 लेन मार्ग का भी उद्घाटन किया।

ALSO READ: देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा, NDA 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा
 
4 रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित : एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने राज्य में 940 करोड़ रुपए से अधिक की 4 रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इनमें दामोदर-मोहिशिला लाइन का दोहरीकरण, रामपुरहाट और मुरारई के बीच तीसरी लाइन, बाजारसौ-अजीमगंज रेल लाइन का दोहरीकरण और अजीमगंज एवं मुर्शिदाबाद को जोड़ने वाली 1 नई रेल लाइन शामिल है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस भी मौजूद थे।(भाषा)
 
Edited by. Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

ट्रंप ने जताई पुतिन और जेलेंस्की के रुख के प्रति निराशा, जानें युद्ध समाप्त करने को लेकर क्या कहा

योगी ने दी ईद की बधाई, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का किया आह्वान

थानेदार संग सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान का लिपलॉक, AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जांच के आदेश

ट्रंप की धमकी को ईरान ने दिखाया ठेंगा, मिसाइलें एक्टिव मोड में, क्या खुलेगा युद्ध का एक और मोर्चा?

अगला लेख