Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 (16:09 IST)
Updated Date: Fri, 01 Mar 2024 (16:15 IST)
Narendra Modi in west bengal : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरामबाग में भाजपा की जनसंकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संदेशखाली को लेकर ममता बनर्जी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने शाहजहां शेख को बचाने का पूरा प्रयास किया। उसे भाजपा के दबाव में गिरफ्तार किया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि मां, माटी, मानुष का ढोल पीटने वाली TMC ने संदेशखाली की बहनों के साथ जो किया है, वो देखकर पूरा देश दुखी है, आक्रोशित है। इस अत्याचार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कुछ नहीं कहा। लेफ्ट और कांग्रेस ने ममता दीदी से जवाब तक नहीं मांगा।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस मोदी को अपना दुश्मन मानती है। मोदी इनकी मनमानी नहीं चलने दे रहा। वह इनकी गालियों से झुकेगा नहीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी नेताओं के घर से नोटों के ढेर निकले। जिसने गरीबों को लूटा है, उसे लौटाने पड़ेगा। लूटने वालों को मोदी छोड़ने वाला नहीं है। ये मेरी गारंटी है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें