जमशेदपुर में नरेन्द्र मोदी की रैली

Webdunia
शनिवार, 29 नवंबर 2014 (11:41 IST)
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि...







* आज पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बज रहा है। अमेरिका में भी भारत माता की जय हो रही है। जापान, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल में भी यही हो रहा है। 
* यह जय जयकार नरेन्द्र मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके कारण, देश की 125 करोड़ जनता के कारण हो रहा है।
* जब कोई विदेशी नेता मोदी से हाथ मिलाता है तो उसे देश की 125 करोड़ भारतीय नजर आते हैं। 
* झारखंड में से भी वंशवाद और परिवारवाद खत्म होना चाहिए। बाप-बेटों की दुनिया खत्म होना चाहिए।
* यहां जनता के बीच से लोग आने चाहिए। 
* झारखंड का भी जय जयकार होना चाहिए। झारखंड का भी पूरी दुनिया में डंका बजना चाहिए। 
* इसके लिए आपको पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनानी होगी। 
* यदि यहां पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी तो झारखंड का पूरे देश में जय जयकार शुरू हो जाएगा।
 
* हमने कोयले के लिए जो नीति बनाई है, उसमें अब कोयले को लुटने नहीं दिया जाएगा। हमारी कोयला नीति में चोर-लुटेरों के लिए कोई जगह नहीं है। 
* कुछ सालों में कोयले से झारखंड राज्य को 20 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। 
* अकेला कोयला झारखंड में तो उजाला लाएगा ही, पूरे हिन्दुस्तान में भी उजाला लाएगा। 
* झारखंड आगे बढ़ जाए तो पूरे हिन्दुस्तान के लिए सिरमौर बन जाएगा। 
* रोजगार के लिए पूरी संभावनाओं वाला यह राज्य है।
 
* रोजगार देने की सबसे ज्यादा ताकत यदि किसी राज्य में है तो वह है झारखंड।
* आप मुझे पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनाकर दे दीजिए, मैं आपको आपके सपनों का झारखंड बनाकर दे दूंगा। 
* परिवारवाद और वंशवाद से देश कंगाल हुआ है। 
* भारत की जनता ने राजनीति से वंशवाद का सफाया कर दिया है।
* देश की जनता ने दिल्ली में अधिकृत विपक्ष बनने ही नहीं दिया।
* जनता ने इतनी बड़ी सजा दी है, मगर वे सुधरने को तैयार नहीं हैं।
 
झारखंड में ऐसी सरकार चाहिए जो दिल्ली की मदद का सही और यहां के लोगों की जिंदगी बदलने के लिए उपयोग करे। 
* आने वाले पांच सालों में झारखंड का भविष्य बनाने वाले हैं। 
* आप इस चुनाव को सामान्य मत मानिए।
* 13 से 18 साल की उम्र में राज्य को संभाल लिया तो अगले 100 साल देखना नहीं पड़ेगा। 
* माताओं-बहनों को भी 13 से 18 साल की उम्र में बच्चों का खास ध्यान रखना पड़ता है। 
 
* मैं लोकसभा में खुद भी चुनाव लड़ रहा था। इसी मैदान में सभा थी। टाइम भी लगभग यही था, लेकिन तब मैदान आधा खाली था, मगर आज तो मैदान में जगह खाली जगह दिखाई ही नहीं दे रही है। 
* ऐसा लग रहा है कि राज्य में इतने बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। 
* जो प्यार आपने दिया है, उसे मैं विकास करके ब्याज सहित लौटाऊंगा।
* जमशेदपुर की आन, वान और शान बदलकर रख दूंगा। 
* आपके समर्थन से ही दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। 
* आपके प्यार के लिए मैं आपका आभारी हूं। 
* पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का निर्माण किया। 

* जमशेदपुर में नरेन्द्र मोदी की रैली
* जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि...
* मैं आपसे आज कुछ मांगूंगा नहीं, मगर शिकायत करना चाहता हूं। 
* क्या आप अपना समझकर मेरी शिकायत सुनोगे? बुरा तो नहीं मानोगे?
* लोकसभा चुनाव में भी मैंने इसी मैदान में सभा को संबोधित किया था। 
 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?