Hanuman Chalisa

पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'रामचरितमानस' का डिजिटल वर्जन

Webdunia
सोमवार, 31 अगस्त 2015 (12:34 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाशवाणी द्वारा तैयार ‘रामचरितमानस’ के विशेष डिजीटल संस्करण को सोमवार को जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास की कृति की रिकार्डिंग आकाशवाणी द्वारा कई सालों में की गई है और उसका नियमित रूप से विशेषकर हिंदी अंचल में प्रसारण किया जाता रहा है। इस लोकार्पण के अवसर पर पीएम ने कहा कि  रामचरित मानस के संदेश आज भी जीवित हैं।

 

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि 22 साल की साधना के बाद रामचरित मानस का यह स्वरूप सामने आया है। मुझे बताया गया कि यह लगभग 900000 घंटों की रिकार्डिंग है तो बड़ा आश्चर्य हुआ। रामचरित मानस हमें मयार्दा और संस्कार की शिक्षा देती है। समाज, परिवार व्यवस्था का आदर्श उदाहरण है रामचरित मानस। मैं भोपाल आकाशवाणी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं। भोपाल में कुछ दिनों बाद हिन्दी सम्मेलन भी होने वाला है। मेरी गुजारिश है कि मॉरीशस, त्रिनिदाद गए लोग रामचरित मानस साथ ले जाना नहीं भूले।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास की कृति की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी द्वारा कई सालों में की गई है और उसका नियमित रूप से विशेषकर हिंदी अंचल में प्रसारण किया जाता रहा है।
 
भोपाल घराने के जाने माने गायकों ने रामचरित मानस की चौपाइयों एवं दोहे को आवाज दी है। आकाशवाणी भोपाल ने 1980 में तत्कालीन केंद्र निदेशक समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में पहली बार 'रामचरितमानस' को स्वरबद्ध किया था और रिकॉर्ड किया था। 'रामचरितमानस' के डिजिटल संस्करण के शुरू होने के साथ ही प्रसारक महसूस करता है कि वह न केवल घरेलू श्रोता बल्कि विदेशों में अपने श्रोताओं तक पहुंचेगा।
 
बड़े पैमाने पर डिजटलीकरण की आकाशवाणी की कोशिश का हिस्सा है ताकि जनप्रसारक वैश्विक रुप से अपने श्रोताओं तक पहुंच सके। आकाशवाणी के कई चैनल मोबाइल एप पर उपलब्ध हैं और प्रसारक इंटरनेट पर भी अपनी अधिक उपस्थिति बना रहा है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी