मोदी बोले, मुश्किल था नोटबंदी का फैसला, लेकिन...

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2017 (23:49 IST)
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनके लिए नोटबंदी का फैसला बहुत मुश्किल निर्णय था, लेकिन जनता उनके साथ खड़ी हुई। उन्होंने कहा, जनता के आशीर्वाद से मेरी सरकार ने सभी समस्याओं का मुकाबला किया। मुश्किल फैसलों के बावजूद हमारा समर्थन बढ़ा।
 
भाजपा नीत राजग सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर मोदी ने उनकी सरकार द्वारा किए  गए हर फैसले में उनके साथ खड़े होने के लिए देश की सवा सौ करोड़ की जनता का धन्यवाद दिया।
 
मोदी ने यहां एक जनसभा में कहा, नोटबंदी बहुत मुश्किल फैसला था। (विपक्षी) नेताओं ने गुस्सा पैदा करने तथा लोगों को उकसाने का प्रयास किया, लेकिन जनता के आशीर्वाद से मेरी सरकार ने सभी समस्याओं का मुकाबला किया। उन्होंने कहा, मुश्किल फैसलों के बावजूद हमारा समर्थन बढ़ा। लोग अब बदलाव देख सकते हैं। 
 
कालेधन के मुद्दे पर मोदी ने कहा, हमने केन्द्रीय कैबिनेट की पहली ही बैठक में कालेधन के खिलाफ मजबूत कदम उठाने का फैसला किया था। भ्रष्टों के पास से जब्त कालाधन गरीबों के पास वापस जाएगा। मैं समस्याओं का सामना करूंगा लेकिन ऐसा करने से नहीं झिझकूंगा क्योंकि मैंने जनता से इसका वादा किया है। (भाषा)

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख