Hanuman Chalisa

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, मानवाधिकार नारा नहीं संस्कार होना चाहिए

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (18:42 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानवाधिकारों को देश की संस्कृति का हिस्सा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गरीबों और वंचितों की आवाज बनकर राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और अब उसे एक डाटा बेस बनाने तथा सोशल मीडिया से भी जुड़ने की भी जरूरत है।
 
मोदी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर विज्ञान भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
उन्होंने कहा कि मानवाधिकार केवल नारा नहीं है बल्कि यह एक संस्कार होना चाहिए और लोकनीति का आधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति एवं परंपरा में नागरिकों के सम्मान और समानता को जगह दी गई है। हमारी शासन व्यवस्था की तीन इकाई हैं। हमारे यहां एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका है, एक सक्रिय मीडिया है और एक नागरिक समाज भी है जो नागरिकों के मानवाधिकार की रक्षा करता है। 
 
उन्होंने पिछले चार साल में अपनी सरकार द्वारा आम लोगों को घर, बिजली, रसोई गैस और शौचालय की सुविधा देने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब और वंचित लोगों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिया है। यह उनका मानवाधिकार था।
 
मोदी ने कहा कि शौचालय न होने की स्थिति में गरीब बहुत अपमान झेलता था और गरीब बहनों को भी बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन उन्हें शौचालय के रूप में इज्जत घर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि 'सबको कमाई, सबको पढ़ाई, सबको दवाई, सबकी सुनवाई' के जरिए लोगों को गरीबी से बाहर निकला गया है। उन्होंने जनभागीदारी को सफलता का मूल मंत्र बताया।
 
मोदी ने आयुष्मान भारत कार्यक्रम, मुद्रा योजना तथा जन-धन योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अपनी नीतियों में मानवधिकार को मजबूत बनाया है। प्रधानमंत्री ने तीन तलाक अध्यादेश के जरिए मुस्लिम महिलाओं के अधिकार की चर्चा व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त कि संसद में इसे पारित किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डाटा बेस बनने और ऑनलाइन का जरिये 17 हजार से अधिक अदालतों को जोड़े जाने की जानकारी दी और मानवाधिकार आयोग को सोशल मीडिया से जुड़ने की भी सलाह दी।
 
इस अवसर पर उन्होंने आयोग की नई वेबसाइट और एक विशेष आवरण तथा एक डाक टिकट भी जारी किया। आयोग के अध्यक्ष एचएल दत्तू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथसिंह को बुद्ध की एक प्रतिमा भी भेंट की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

अगला लेख