मोदी सरकार ने निकाला फॉर्मूला, 55 रुपए में पेट्रोल और 50 रुपए में मिलेगा डीजल

Webdunia
मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (08:21 IST)
आम जनता को जल्द पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा मिलने वाला है। केंद्रीय पीडब्ल्यूडी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पेट्रोलियम मंत्रालय इथेनॉल फैक्टरी लगा रहा है। इससे डीजल 50 रुपए में और पेट्रोल मात्र 55 रुपए में मिल सकेगा।
 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे नितिन गडकरी ने तेल की समस्या के स्थायी समाधान की बात करते हुए कहा कि हमारा पेट्रोलियम मंत्रालय इथेनॉल बनाने के लिए देश में पांच प्लांट लगा रहा है। लकड़ी की चीजों और कचरे से इथेनॉल बनाया जाएगा। इससे डीजल मात्र 50 रुपए में और पेट्रोल 55 रुपए में मिल सकेगा।
 
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इन दिनों खूब आलोचना झेल रही है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने सोमवार को देशव्यापी 'भारत बंद' बुलाया। गडकरी ने कहा कि मैं पिछले 15 सालों से कह रहा हूं कि किसान और आदिवासी बायोफ्यूल बना सकते हैं, जिससे एयरक्राफ्ट उड़ाया जा सकता है। हमारी नई तकनीक के दम पर किसानों द्वारा बनाए गए इथेनॉल से गाड़ियां भी चलाई जा सकती हैं। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

अगला लेख