भारत में मुझे दो-तीन स्विट्जरलैंड बनाने हैं : मोदी

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2016 (18:41 IST)
जिनेवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्विट्जरलैंड के शीर्ष उद्यमियों के एक समूह को भारत में निवेश का निमंत्रण देते हुए कहा कि वह भारत दो-तीन स्विट्जरलैंड के बराबर एक अर्थव्यवस्था बनाना चाहता हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के एक ट्वीट के जरिये दी। 
स्वरूप ने अपने ट्‍वीट में लिखा, 'मोदी ने एबीबी, लाफार्ज, नोवार्टिस और नेस्ले जैसी कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश के अंदर मुझे दो-तीन स्विट्जरलैंड बनाने की जरूरत है, इसलिए साझेदारी की अपरिमित संभावना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम वैश्विक मानक वाला निर्माण चाहते हैं। इसलिए कौशल विकास का स्विस मॉडल हमारे लिए बहुत प्रासंगिक है।' 
 
एक अन्य ट्वीट के अनुसार मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ सवा अरब की आबादी वाला बाजार नहीं है। हमारे पास हुनर है और व्यापार के लिए खुली एक सरकार है। स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ गोलमेज बैठक में एबीबी, लाफार्ज, नोवार्टिस, नेस्ले, रिएटर, रोचे सहित स्विट्जरलैंड की प्राय: सभी बड़ी कंपनियों के प्रमुख शामिल थे।
 
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली से रवानगी के पहले मोदी ने स्विट्जरलैंड को यूरोप में भारत का प्रमुख साझेदार बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि जेनेवा में मैं प्रमुख उद्यमियों से मिलूंगा। हमारा एजेंडा आर्थिक एवं निवेश के संबंधों को विस्तार देना होगा। मैं सर्न में काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों से मिलूंगा। भारत मानवता की सेवा के लिए नई सरहदों की तलाश में उनके योगदान पर गर्व करता है।
 
सर्न परमाणु अनुसंधान का एक यूरोपीय संगठन है, जो परमाणु भौतिकी की दुनिया की सबसे बड़ी प्रयोगशाला संचालित करता है। स्विट्जरलैंड भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और 11वां बड़ा निवेशक है। यहां की अधिकांश बहुराष्ट्रीय कंपनियां जैसे एबीबी, लाफार्ज, नोवार्टिस, नेस्ले, रिएटर, रोचे, यूबीएस और क्रेडिट सुइस भारत में काम करती हैं।
स्विट्जरलैंड में करीब 100 भारतीय कंपनियों ने वर्ष 2012-2014 के बीच 1.2 अरब डॉलर का निवेश किया। इस तरह यूरोप में यह भारतीयों के निवेश के शीर्ष पांच ठिकानों में और दुनिया भर में भारतीय निवेशकों के शीर्ष 10 ठिकानों में शामिल है। द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2004 में जहां 1.6 अरब डॉलर का था, वह वर्ष 2011 में करीब तीन गुना बढ़कर 4.5 अरब डॉलर का हो गया। भारत का स्विट्जरलैंड को व्यापारिक निर्यात वर्ष 2009 से 2014 के बीच बढ़कर दोगुने से भी अधिक हो गया है।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख