क्या खुद को 'कर्ण' समझते हैं नरेन्द्र मोदी...

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (12:59 IST)
नई दिल्ली। बुधवार को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में अर्थव्यवस्था की आलोचना करने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करारा जवाब दे रहे थे। अपनी बातों के पक्ष में उन्होंने कई तर्क भी सामने रखे। उन्होंने बताया कि किस तरह वर्तमान सरकार के कार्यकाल विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की गई। 
 
मोदी ने अपने भाषण के दौरान यह भी कहा कुछ लोग महाभारत के 'शल्य' की तरह निराशा और हताशा फैला रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या मोदी खुद को या फिर अपनी सरकार को 'कर्ण' समझ रहे हैं। क्योंकि शल्य महाभारत युद्ध में कर्ण के सारथी थे और उन्होंने अर्जुन की प्रशंसा कर परोक्ष रूप से कर्ण को हताश और निराश ही किया था। 

ALSO READ: मैं शल्य नहीं भीष्म हूं, क्यों कहा यशवंत सिन्हा ने...
यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि कर्ण ने अधर्म यानी कौरवों के पक्ष में युद्ध किया था, ऐसे में शल्य को गलत कैसे ठहराया जा सकता था। क्योंकि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पांडवों का ही साथ दिया था। ऐसा भी माना जाता है कि युद्ध समय जब कर्ण का रथ कीचड़ में फंसा था तो शल्य जानबूझकर ही रथ को वहां ले गए थे, ताकि कर्ण फंस जाए। उसी समय कृष्ण के निर्देश पर अर्जुन ने कर्ण का वध कर दिया था। 
 
उल्लेखनीय है कि शल्य पांडु की दूसरी पत्नी माद्री नकुल और सहदेव के मामा थे और मद्र देश के शासन थे, जो पांडवों की तरफ से युद्ध में शामिल होने के लिए आए थे, लेकिन दुर्योधन ने छद्‍म तरीके से अपने पक्ष में कर लिया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Manipur Violence : मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद 10 दिन बंद का ऐलान, इंटरनेट बंद, हाईलेवल मीटिंग

2026 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में NDA की सरकार बनेगी : अमित शाह

भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 वर्ष

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

अगला लेख