Hanuman Chalisa

मादक पदार्थ नेटवर्क के 2 सदस्य गिरफ्तार, 4 करोड़ की हेरोइन बरामद

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (12:48 IST)
बाड़मेर। एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने बाड़मेर जिले के पचपदरा थानांतर्गत अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 650 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है।
 
पुलिस अधीक्षक (एटीएस) विकास कुमार ने बताया कि हेरोइन की यह खेप किस इलाके से आई है यह जांच का विषय है और आरोपियों से पूरी पूछताछ के बाद ही सारे तथ्य सामने आने पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने यह खेप बाड़मेर से मिलना बताया है।
 
उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान रहमतुल्ला, निवासी पोखरण जिला जैसलमेर और चूनाराम प्रजापत उर्फ सुरेश कुमार निवासी भाड़खा जिला बाड़मेर के रूप में की गई है। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पचपदरा थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों ने इस मामले में बाड़मेर जिले के कुख्यात तस्कर नवाब खां उर्फ नबिया के शामिल होने की बात कही है। सिंगला ने बताया कि नबिया अभी बाड़मेर जिले की बालोतरा जेल में बंद है।
 
गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर नबिया के खिलाफ जाली नोट, हथियार और मादक पदार्थो के करीब आधा दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है। दिसंबर 2014 में बाड़मेर पुलिस ने नबिया को जाली नोट, हथियार और मादक पदार्थो की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

ईंधन और खर्च बचाने के लिए गुजरात सरकार एक्शन मोड में, आम जनता की सुविधा के लिए दौड़ेंगी 300 नई एसटी बसें

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

अगला लेख