नरेन्द्र मोदी हैं दुनिया के नंबर वन नेता

Webdunia
अगर यह कहें कि वर्ष 2014 भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम रहा तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत भारत के चुनावी इतिहास में ऐसी पहली गैर कांग्रेसी पार्टी बनी जो पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई। अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, भूटान से लेकर नेपाल तक मोदी की लोकप्रियता का डंका बजा। वे दुनिया के ऐसे शीर्ष नेता बने, जो 2014 में सर्वाधिक चर्चित रहे। इस दौड़ में तो उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया। 
 
वेबदुनिया सर्वेक्षण 2014 में नरेन्द्र मोदी न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की भी सबसे चर्चित हस्ती बने। उन्होंने दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पीछे छोड़ दिया। नरेन्द्र मोदी को 64.83 फीसदी लोगों ने पसंद किया, जबकि बराक ओबामा मात्र 18.37 फीसदी लोगों की पसंद बनकर दूसरे स्थान पर रहे। बिल गेट्‍स, मलाला यूसुफजई, ब्लादिमीर पुतिन, कैलाश सत्यार्थी क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे। सबसे आखिरी स्थान पर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल रहीं। 
क्या है केजरीवाल का हाल... अगले पन्ने पर...

भारत की चर्चित हस्तियों में भी मोदी निर्विवाद रूप से शीर्ष पर रहे। उन्हें 79.33 फीसदी लोगों ने पसंद किया, जबकि लोकसभा चुनाव में बनारस में उनका मुकाबला करने पहुंचे आप नेता अरविन्द केजरीवाल को मात्र 6.22 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी तीसरे स्थान पर रहे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत सबसे अंतिम यानी दसवें स्थान पर रहे। 
 
भारत के लोकप्रिय नेता की दौड़ में भी मोदी सबसे आगे रहे। उन्हें 84.61 प्रतिशत वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल मात्र 6.64 फीसदी मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाली जयललिता आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आगे रहीं। जया को 2.61 फीसदी लोगों ने पसंद किया तो सोनिया को 2.01 प्रतिशत लोगों ने। मोदी के नाम पर भाजपा से नाता तोड़ने वाले जदयू नेता और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार दसवें स्थान पर रहे। 
 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?