Hanuman Chalisa

भारत-चीन संबंधों में 'चेन्नई कनेक्ट' से जुड़ेगा नया अध्याय : मोदी

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (15:22 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों में और अधिक सुधार के बारे में सार्थक विचार-विमर्श किया। भारत आने के लिए चीनी राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में 'चेन्नई कनेक्ट' से नया अध्याय जुड़ेगा।

समीपवर्ती मामल्लापुरम में मोदी और जिनपिंग के बीच दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक आज संपन्न हो गई। भारत आने के लिए चीनी राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में 'चेन्नई कनेक्ट' से नया अध्याय जुड़ेगा।

अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री ने एक बार फिर अंग्रेजी, तमिल और मंदारिन में ट्वीट किए। शुक्रवार को भी उन्होंने चीनी राष्ट्रपति के भारत आगमन पर उनका स्वागत करते हुए तथा द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनके साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक की सफलता की कामना करते हुए तीनों भाषाओं अंग्रेजी, तमिल और मंदारिन में ट्वीट किया था।

शनिवार को मोदी ने कहा, मामल्लापुरम में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत जारी रही। हमने भारत-चीन संबंधों में और अधिक सुधार के लिए सार्थक विचार-विमर्श किया। मोदी ने आज की बातचीत के समय जिनपिंग के साथ ली गई अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने समीपवर्ती कोवलम में हुईं शिष्टमंडल स्तर की वार्ताओं की तस्वीरें भी साझा कीं।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरी अनौपचारिक बैठक से दोनों देशों के लोगों को और पूरी दुनिया को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं, हमारे दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की खातिर राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धन्यवाद देता हूं। 'चेन्नई कनेक्ट' भारत-चीन संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगा। इससे हमारे देशों और दुनिया के लोगों को फायदा होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख