Uranus: यूरेनस से परावर्तित हो रही हैं एक्स-रे किरणें

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (13:31 IST)
नई दिल्ली,अंतरिक्ष के रहस्यों से पर्दा उठाने की दिशा में विश्वभर में अनेक वैज्ञानिक शोध में जुटे हुए हैं। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अध्ययनकर्ताओं को हमारे सौरमंडल में मौजूद ग्रह यूरेनस की ओर से एक्स-रे विकिरण आती हुई दिखाई दी हैं। हालांकि, एक्स-रे के इस परावर्तन के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।

नासा के खगोलविदों को संकेत मिले हैं, जिससे यह पता चला है कि इन एक्स-रे विकिरण का स्रोत यूरेनस ग्रह पर ही मौजूद हो सकता है। हालांकि, खगोलविद अभी तक स्पष्ट रूप से यह पता नहीं कर सके हैं कि वास्तव में ये एक्स-रे विकरण आ कहां से रहे हैं। लेकिन, फिर भी उन्होंने इसकी दो संभावित व्याख्याएं दी हैं।

पहली व्याख्या के अनुसार, इसका कारण सूर्य हो सकता है, जो यूरेनस और नेप्च्यून जैसे ग्रहों पर अपना समान प्रभाव डालता है, जो एक्स-रे के प्रकाश को बिखेरता है। वहीं, दूसरी संभावित व्याख्या के अनुसार यूरेनस के छल्लों में इस विकरण के प्रक्रिया छिपी हो सकती है। इन छल्लों से ग्रह के पास के वातावरण में मौजूद इलेक्ट्रॉन और प्रोटोन जैसे कणों में टकराव के कारण ऐसा हो सकता है।

यह अध्ययन, नासा के चंद्रा स्पेस टेलीस्कोप द्वारा वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2017 के अवलोकनों पर आधारित है। वर्ष 2002 में, पहली बार ग्रह के एक्स-रे के विश्लेषण में स्पष्ट रूप से चित्रित किया गया, और जब इसकी तुलना वर्ष 2017 में प्राप्त विश्लेषण से की गई, तो उसकी चमक संभवता समान पायी गई।

अध्ययन में कहा गया है कि यूरेनस और नेप्च्यून को छोड़कर सौर मंडल के अन्य ग्रहों में एक्स-रे का पता लगाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, अध्ययन में यह भी कहा गया है कि एक्स-रे उत्सर्जन को समझने से ग्रह की विशेषताओं और इसकी संरचना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। (इंडिया साइंस वायर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख