NIA को और शक्तिशाली बनाएगी सरकार, शक होने पर घोषित कर सकेगी आतंकी

Webdunia
सोमवार, 24 जून 2019 (07:38 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को और अधिकार देने के उद्देश्य से सरकार की योजना दो कानूनों में संशोधन करने की है जिससे एनआईए विदेश में भारतीयों और भारतीय हितों के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों की जांच कर सके। केंद्रीय कैबिनेट एनआईए कानून और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून में संशोधन पर निर्णय करेगी।
 
संशोधित विधेयक संसद के चल रहे मानसून सत्र के दौरान इस सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है। प्रस्ताव के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि संशोधन एनआईए को साइबर अपराध और मानव तस्करी के मामलों की जांच करने की भी इजाजत देगा।
 
गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून की अनुसूची चार में संशोधन से एनआईए उस व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर पाएगी जिसके आतंक से संबंध होने का संदेह हो। अब तक, केवल संगठनों को 'आतंकवादी संगठन' के रूप में घोषित किया जाता है।
 
एनआईए का गठन 2009 में मुंबई आतंकवादी हमले के मद्देनजर किया गया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। सूत्रों ने कहा कि 2017 से केंद्रीय गृह मंत्रालय दो कानूनों पर विचार कर रहा है ताकि नई चुनौतियों से निपटने के लिए एनआईए को और शक्ति मिल सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में राम दरबार व परकोटे में बने मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को, श्रद्धालुओं से बनाई दूरी

हैदराबाद की सभा में बोले अकबरुद्दीन ओवैसी, AIMIM वक्फ के लिए जारी रखेगी लड़ाई

जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

अहिल्याबाई की जयंती पर बोले नितिन गडकरी, उनके विचार उनकी प्रतिमाओं से अधिक प्रासंगिक

शुभेंदु अधिकारी बोले, मुर्शिदाबाद दंगों के दौरान हिंदुओं पर हुए हमलों का उचित समय पर लेंगे बदला

अगला लेख